शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के उत्तरवारी पोखर स्थित जिला जदयू कार्यालय में,75 वा गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर झंडातोलन का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से भव्य रूप से हुआ।झंडातोलन कार्यक्रम में जदयू के जिला के सभी स्तर के सदस्य उपस्थित थे।जिला जदयू कार्यालय में, जिला जदयू अध्यक्ष,शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा ने झंडातोलन किया,झंडातोलन के बाद राष्ट्रीय गीत,राष्ट्रीय नारे,राष्ट्रीय गान का भी आयोजन हुआ। झंडातोलन के बाद उपस्थित सभी लोगों को मुंह मीठा कराया गया।कार्यालय परिसर में उपस्थित सभी मोहल्ला वासियों, पड़ोसियों,नन्हे मुन्ने बच्चों,छात्र-छात्राओं,उपस्थित पुरुष एवं महिलाओं को भी मुंह मीठा कराया गया। झंडातोलान के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने देश और राज्य में होने वाले सियासी हलचल पर भी विचार विमर्श किया, सभी ने सरकार की स्थिति का जायेजा लिया।झंडातोलन कार्यक्रम में उपस्थित होने वालों में,जिला जदयू अध्यक्ष, शत्रुघ्न प्रसारण कुशवाहा, जिला जदयू महिला सेल की जिला अध्यक्ष,सुरैया सहाब, देवनारायण राम,अनिल झा, शंभू गुप्ता,अनवरी खातून की उपस्थिति सराहनीय रही।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.