Tranding

पूरी शान से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन कार्यालय पर लहराया तिरंगा गूंजता रहा वंदे मातरम व जय हिंद का नारा।

गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आयोजित की हमारा संविधान और गणतंत्र का महत्व विचार गोष्ठी। 

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश।

गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सिद्धार्थ नगर के तहसील कार्यालय डुमरियागंज मे तहसील अध्यक्ष राजेश यादव की अगुवाई में धूमधाम से मनाई गई। झंडारोहण मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल पूर्वांचल हाशिम रिजवी ने किया गया। मौके पर मौजूद पत्रकार साथी राष्ट्रीय गान एवं अमर शहीदों को नमन करते हुए तिरंगे को सलामी दी। फिर वंदेमातरम, भारत माता की जय और भारतीय शहीद अमर रहें का नारा लगाया गया। कार्यालय पर ध्वजारोहण सहित भारत का संविधान और गणतंत्र का महत्व विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई lजिसमें कलमकारों ने अपने अपने विचार व्यक्त किया।

झंडारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल हाशिम रिजवी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को भारत का नया संविधान लागू हुआ था हुआ था तभी से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है भारत देश एकता में अनेकता की सीख देता हैl भारत पूरे विश्व में सबसे मजबूत राष्ट्र है जहां पर लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू है। सभी समुदाय के लोगों को अपने धर्म को मनाने और अपने अंदाज में जीवन व्यतीत करने का अधिकार प्राप्त है। कार्यक्रम को

संगठन के मंडल मीडिया प्रभारी बस्ती विजय यादव ने संबोधित करते हुए कहा के देश 75 वा गणतंत्र दिवस मना रहा है हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व मना रहे हैं यह सुखद पल हम लोगों के जीवन में भारत के वीर सपूतों के कुर्बानी के बाद आया 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन में भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने लाल किले पर ध्वजारोहण किया तभी से हम सभी 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं l 

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के तहसील अध्यक्ष राजेश यादव ने की तथा उन्होंने आए हुए लोगों के प्रति कार्यक्रम के अंत में आभार जताया। 

डुमरियागंज मे आयोजित कार्यक्रम में पुरुषोत्तम दूबे, आदित्य सिंह, सच्चिदानंद, सफायात अली, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद इस्माइल, देवी प्रसाद, देवानंद पाठक, गणेश अग्रहरि आदि पत्रकार गण उपस्थित रहे। डुमरियागंज तहसील अध्यक्ष राजेश यादव जी ने मिष्ठान वितरित कर लोगों को धन्यवाद प्रेषित कर कार्यक्रम का समापन किया।

Karunakar Ram Tripathi
103

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.