सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर अवधनामा द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन कोतवाली के सामने,अस्करगंज मैदान,गोरखपुर में आयोजित किया गया |
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर आयुक्त गौरव सिहं सोगरवाल ,महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव , पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण कुमार विश्नोई एवं मुख्य संपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह व कुंवर सचिन उप जिलाधिकारी सहजनवा ने दीप प्रज्वलित करके किया |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त गोरखपुर गौरव सिंह सोगरवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह से क्रांतिकारी को याद करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है |
कार्यक्रम का संचालन करते हुए मिन्नत गोरखपुरी ने जैसे ही पढ़ा,
कुर्बानियों के दम पर जिंदा वतन हमारा है |
फैला हुआ अमन रोशन चमन हमारा है ||
लोगों ने खूब तालियां बजाई |
संतोष संगम ने पढ़ा,
भारत के सपूतों की बहुत लम्बी कहानी है,
उनकी कुर्बानियों का ही तिरंगा ये निशानी है।
भावना द्विवेदी ने पढ़ा,
अभी आगाज़ बाकी है हंसी अंदाज़ बाकी है.
मुसलसल कोशिशों में हूं जो मिलना ताज बाकी है
सबरी निजाम ने पढ़ा,
किसी के लौट के आने की लाख खुशियां हो,
किसी के छोड़ के जाने का दुःख नहीं भरता।
आशिया गोरखपुरी ने पढ़ा,
है मोहम्मद मता -ए -जा अपनी
राम भी राम है हमारे लिए |
अब्दुल्ला जामी ने पढ़ा,
वतन के वास्ते कुर्बान जो हुए जामी
खूलूस से दिल से उन्हें हम सलाम करते हैं ||
साथ ही साथ डॉक्टर सत्यमवादा शर्मा, प्रेमनाथ मिश्रा, सलीम मजहर गोरखपुरी, श्वेता शर्मा,श्वेता सिंह विशेन आदि ने काव्य पाठ किया |
इस अवसर पर अंशिका वर्मा क्षेत्रीय अधिकारी कोतवाली, इतिहासकार डॉक्टर कृष्ण कुमार पांडेय, शमशाद आलम,गौतम गोरखपुरी,पत्रकार रफी अहमद अंसारी, डाॅ. अतीक अहमद आदि मौजूद रहे|
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.