सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
आगामी 31 जनवरी से जापान के टोक्यो में आयोजित होने वाले 3 दिवसीय ग्लोबल सिटी नेटवर्क फ़ॉर सस्टेनेबिलिटी, सीनियर ऑफिसियल्स से में अनुराग मिश्रा दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहां अनुराग दिल्ली के विकास मॉडल को दुनिया के 40 बड़े शहरों के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे जिनमे अमेरिका के लॉस एंजेलिस, चीन के बीजिंग, फ्रांस के पेरिस, कोरिया के सिओल और जर्मनी के बर्लिन जैसे शहर शामिल हैं। यह कार्यक्रम टोकियो मेट्रोपोलिटन गवर्नमेंट के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अनुराग मिश्रा गोरखपुर के अलीनगर मोहल्ले के रहने वाले हैं जो पढ़ाई के लिए दिल्ली गए थे। अनुराग अन्ना हजारे के इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के गोरखपुर के कोऑर्डिनेटर भी रहे और बाद में आम आदमी पार्टी बनने के बाद दिल्ली सरकार और पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे और वह पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी हैं।अनुराग फिलहाल दिल्ली में आम आदमी पार्टी की दिल्ली नगर निगम में सरकार बनने के बाद अहम भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले वह दिल्ली सहित गोवा, हरियाणा व कश्मीर में पार्टी की कमान संभाल चुके हैं। उनका दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि के रूप में दिल्ली मॉडल को रखने के लिए टोकियो जाना गोरखपुर के लिए गर्व की बात है।
इस उपलब्धि पर शहर के तमाम गणमान्य लोगों ने खुशी जताई और अनुराग मिश्रा जी को बधाई दिया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.