Tranding

बेखौफ अपराधियों का वैशाली में तांडव जारी, इंटर के छात्र को गोली मारी।

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर(वैशाली)

जिले के सदर थाना क्षेत्र के दामोदर नगर में बच्चों के विवाद में बदमाशों ने एक बालक को गोली मार कर जख्मी कर दिया।घायल बालक को इलाज के लिए हाजीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायल दामोदर नगर निवासी चंदन सिंह के 20 वर्षीय पुत्र समीर कुमार उर्फ गोलू बताया गया है।बताया जा रहा है की गोलू को पेट में गोली मारी गई है।बताया जाता है कि गोलू घर से एडमिट कार्ड लाने के लिए अपने दोस्त के साथ निकाला था।इसी बीच गोलू को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया।आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है।वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Karunakar Ram Tripathi
141

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.