Tranding

अर्थी जुलूस निकाल कर राजद नेताओं ने की नीतीश के विरोध में जमकर नारेबाजी।

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर /राघोपुर(वैशाली)

राजद के साथ डेढ़ साल पुराने गठबंधन के खत्म होने के बाद नीतीश कुमार का विरोध शुरू हो गया है।वैशाली जिले में तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा नीतीश कुमार की अर्थी जुलूस निकाली गई और उनका पुतला दहन किया गया।इस दौरान राजद नेताओ ने नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।राजद नेताओं ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि खुद को सबसे बड़े समाजवादी कहनेवाले मुख्यमंत्री अब आरएसएस की गोद में बैठ गए हैं।नीतीश कुमार अब समाजवादी नेता नहीं रहे हैं।उनके प्रधान सचिव और दो नेताओं ने उन्हें पथ से भटका दिया है।यही कारण है कि आज उन्होंने राजद की सरकार से अपना रिश्ता तोड़ दिया है।राजद नेताओं ने कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव की लोकप्रियता से घबरा गए थे।जिस तरह से 70 दिन में चार लाख नौकरी तेजस्वी यादव ने दी है।उसके बाद नीतीश कुमार को डर लगने लगा था।वह तेजस्वी को किनारे लगाने को कोशिश में लग गए थे।यही कारण है कि बार बार जांच के नाम पर तेजस्वी यादव को परेशान किया जा रहा था।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.