गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर छात्र मदरसा ओ छात्राओं के मदरसा शिक्षकों ने आयोजित की हमारा संविधान और गणतंत्र का महत्व विचार गोष्ठी।
मोहम्मद सुल्तान अख़्तर।
नवादा बिहार।
नवादा ज़िला के अन्तर्गत पकरी बरावां प्रखण्ड में बड़ी गुलनी मे छात्र का अलग मदरसा जामिया कबिरिया नाम से है वहीं छात्राओं का मदरसा जामिया कबिरिया लील बनात नाम से अलग अलग है।गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ छात्र ओ छात्राओं मदरसा संचालक ओ डायरेक्टर मोहम्मद सुल्तान अख़्तर की अगुवाई में बड़ी धूमधाम से मनाई गई। जामिया कबिरिया मे झंडारोहण 9 बजे और जामिया कबिरिया लील बनात मे किया गया।इस मौके पर मदरसा के संचालक राष्ट्रीय गाण एवं अमर शहीदों की ताजियत करते हुए तिरंगे को सलामी दी। फिर जिंदा बाद व भारतीय शहीद अमर रहें का नारा लगाया गया। कार्यालय के पर ध्वजारोहण सहित भारत का संविधान और गणतंत्र का महत्व विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई lजिसमें मदरसा के शिक्षक ओ शिक्षिकाओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किया।
मदरसा संचालक ने छात्र ओ छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को भारत का नया संविधान लागू हुआ था। तभी से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है भारत देश एकता में अनेकता की सीख देता हैl भारत पूरे विश्व में सबसे मजबूत राष्ट्र है जहां पर लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू है। सभी समुदाय के लोगों को अपने धर्म को मनाने और अपने अंदाज में जीवन व्यतीत करने का अधिकार प्राप्त है। आगे उन्होने संबोधित करते हुए कहा कि देश 75 वा गणतंत्र दिवस मना रहा है हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व मना रहे हैं यह सुखद पल हम लोगों के जीवन में भारत के वीर सपूतों के कुर्बानी के बाद आया 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन में भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने लाल किले पर ध्वजारोहण किया तभी से हम सभी 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं l
कार्यक्रम का संचालक शगुफ्ता सुल्तान ने की , राष्ट्रीय गान जुवैरिया और यास्मीन ने बड़े मोह माया आवाज़ में गाया, मरयम और आयशा, सुमैय्या नाहिद, बेबी, सायमा, सभी ने खूब अच्छे अंदाज मे अपनी प्रतिक्रिया पेश किया उधर जामिया कबिरिया के छात्रों में मो समीर, हस्सान, नोअमान, सोहराब , अतहर की अच्छी तैयारी थी कार्यक्रम मे अभिभावक के अलावा सैकड़ों लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.