Tranding

सामाजिक संस्था विकास मोर्चा ने जरूरतमंदो को बांटे कपड़े।

अमित कुमार त्रिवेदी

कानपुर महानगर उत्तर प्रदेश।

      विकास मोर्चा के संस्थापक विनोद शुक्ला ने पनकी मंदिर के पास स्थित झुग्गी झोपड़ियां में जाकर जरूरतमंदों लोगो को कंबल व गर्म कपड़े बांटे कपड़े पाकर गरीबों के चेहरे में आई मुस्कान संस्था के सदस्यों को दिया जुग जुग जियो का आशीर्वाद।

 कानपुर महानगर पनकी में विकास मोर्चा द्वारा वस्त्रों व कंबलो का वितरण अद्वितीय शिव मंदिर के पास स्थित झुग्गी झोपड़ियां में किया इस कार्यक्रम का शुभारंभ विकास मोर्चा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने की इस दौरान बस्तियों में जाकर जरूरतमंदों को कंबल व वस्त्र का वितरण किया विकास मोर्चा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा प्रतिवर्ष ऐसे आयोजन किए जाते हैं जिससे गरीबों की जरूरत को पूरा कर सके इसी क्रम में इस वर्ष गर्म कपड़े व कंबल वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ उन्होंने बताया कि मानवता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है भगवान ने हमें यह जन्म भोग विलास के लिए नहीं दिया है बल्कि इसके लिए दिया है कि हम कहीं ना कहीं किसी प्राणी के काम आ सके उन्होंने बताया कि हमारी संस्था भविष्य में भी कई पुनीत कार्य करने जा रही है उन्होंने कहा की गरीबों के उत्थान के लिए समाज की हर वर्ग को आगे आना चाहिए कहा की जरूरतमंदों लोगों को अभी भी अभियान चला कर वस्त्र बांटे जाएंगे आज के इस कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों को वस्त्रों व कंबलों का वितरण किया है।

 इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विवेक अग्निहोत्री, कौशलेंद्र पांडे,अभय मिश्रा,रमाकांत मिश्रा, अनूप गुप्ता, अरुण कुशवाहा, भावना बाजपेई, जया श्रीवास्तव, संगीता सचान, शिप्रा सक्सेना,पल्लवी रमा श्रीवास्तव उपस्थित रहे

Karunakar Ram Tripathi
141

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.