शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
होटल में ठहरने वाली एक नेपाली यूवती से लाखों रुपए मूल्य के सामान की चोरी कर ली गई है। संवाददाता को पता चला है कि नेपाल के परसा जिला के महुवां गांव निवासी, प्रियंका कुमारी जायसवाल ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नेपाली यूट्यूब में संवाददाता को बताया कि और नरकटियागंज अपने मौसी के यहां लड़की के सगाई में अपने पूरे परिवार के साथ आई थी, महादेव होटल में ठहरी थी, सुबह 5:00 बजे जब उसकी नींद खुली तो पाया के उसका जेवर से भरा बैग गायब है। उसके बैग में जेवर के अलावा 18 हजार 500 भारतीय करेंसी,7 हजार नेपाली करेंसी के साथ55 लाख का आभूषण था। होटल में खोजबीन के दौरान बाथरूम के पास खाली बैग मिला।पीड़िता ने आशंका जताई है कि होटल के मैनेजमेंट की लापरवाही के कारण ही अज्ञात चोरों के द्वारा उसके सामानों और नगद की चोरी कर ली गई है।नेपाली युवती ने थानेआवेदन देकर इसके लिए प्राथमिकी दर्ज कराई है।थानाअध्यक्ष,रामाश्रय यादव ने संवाददाता को बताया कि होटल के सीसीटीवी में एक युवक चोरी करते हुए नजर आया है,छापेमारी में वह पकड़ा गया है,जांच पड़ताल की जा रही है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.