शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
स्थानीय नगरथाना क्षेत्र में अवस्थित,खेलभवन सह व्यायामशाला में जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा जिले के योग खिलाड़ियों को शुभकामना, आशीर्वाद देते हुए जिला खेल पदाधिकारी,विजय कुमार पंडित ने कहा कि दिल से खेलो,मिलकर जीतो,सभी जिलेवासी आपके साथ हैं। जिला खेल पदाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को 1 फरवरी से जयपुर में आयोजित नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023-24 में खेलने के लिए रवाना करने का यहआयोजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा प्रतिवर्षआयोजित होता है। योगासन संगठन के जिला अध्यक्ष,डॉ जगमोहन कुमार सचिव,नेशनल योगासन जज, पवन कुमार ने कहा कि अंडर 14 आयु वर्ग में हमारे जिले के चार योग खिलाड़ी,आलोक भारती शिक्षण संस्थान के अभिषेक कुमार,लकी कुमारी, लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल के सारांश कुमार,राजकीय उच्च मध्य विद्यालय लाल सरैया की राशि कुमारी,राजस्थान में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।संगठन के परिश्रम और टीम भावना को देखते हुए डॉक्टर आकांक्षा श्रीवास्तव ने संरक्षक के रूप में संगठन में शामिल हुई,उपस्थित सदस्यों ने उनका गर्म जोशी से स्वागत भी किया।आलोक भारती शिक्षण संस्थान के निर्देशक, कविता कृष्ण,प्राचार्य,दिवाकर चंद्र पांडे,लक्ष्य इंटरनेशनल के अध्यक्ष,कुंदन कुमार संडीलाया ने अब तक की इस बड़ी उपलब्धि हेतु संगठन के प्रयास के प्रशंसा की। मौके पर डॉक्टरअखिलेश कुमार, संगठन की उपाध्यक्ष,कुमार शशिभूषण,कोषाध्यक्ष, राजकिशोर प्रसाद,संयुक्त सचिव,पांडे धर्मेंद्र शर्मा, नेशनल प्लेयर,रितेश कुमार विपिन गिरी,जितेंद्र रामआदि की उपस्थिति सराहनीय रही।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.