रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया।सशस्त्र सीमा बल डोभी के दिशा-निर्देशन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय जी.एस. मैरिज हॉल शोभ, बाराचट्टी में 32वी वाहिनी के द्वितीय कमांड अधिकारी चंद्रजीत की उपस्थिति में किया गया। जिसमें एसएसबी के सहायक कमांडेंट आयुष मिश्रा, निरीक्षक सामान्य बिशपाल लाल ,राजद के प्रखंड अध्यक्ष के०डी यादव,रोही पंचायत के मुखिया विजय प्रसाद सिन्हा, मजदूर किसान विकास संस्थान गोसाई पेसरा के सचिव रामदेव प्रसाद, बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण के अध्यापक प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे | इस अवसर मौजूद सशस्त्र सीमा बल के सहायक कमांडेंट आयुष मिश्रा ने कहा कि एसएसबी न केवल भारत-नेपाल व भारत-भूटान सीमा की ड्यूटी करती है ,बल्कि नागरिकों के कल्याण के लिए भारत सरकार कई कार्यकर्मों का संचालन भी कर रही है | जिसमें बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी शामिल है | इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के स्कूली विद्यार्थियों को कंप्यूटर का ज्ञान देना है और गरीब बच्चों को कंप्यूटर तकनीक से संपन्न करवाना है। ताकि रोजगार से जुड़ सके ग्रामीण इलाकों में बेरोजगार युवक प्रशिक्षण लेकर रोजगार से जुड़ सकते है |
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.