शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर कुष्ठ रोगियों के इलाज के लिए जिले के 18 प्रखंडों में जांच शिविर का आयोजन किया गया।राजदेवढी स्थित कुष्ठ विभाग के कार्यालय में,डॉक्टर नवल किशोर ने आयोजित कार्यक्रम में इस पर विशेष चर्चा की। कुष्ठ दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग लाइलाज नहीं है, इसका इलाज संभव है,अगर समय पर इसकी जांच करा कर इसकी विधिवत समय पर दवा खाई जाए तो यह जल्द ही ठीक हो जाता है,इसके पूर्व की भांति स्वस्थ और काम करने लायक हो जाते हैं। उन्होंने अपने कर्मियों और डॉक्टर को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक 30 जनवरी कुष्ठ दिवस के रूप में मनाया जाता है,कुष्ठ रोगियों के लिए किट,दवा का वितरण किया जाता है। कुष्ठ रोगियों के प्रति जागरूकता लाने,अभियान चलाने का काम भी किया जाता है। एनसीडी प्रभारी, डॉक्टर मुर्तजा हुसैन ने कहा कि 95% लोग प्राकृतिक तौर पर इस रोग से ग्रसित नहीं होते हैं,और जो ग्रसित होते हैं, उनका समय पर दवा इलाज होने से वह बिल्कुल ठीक हो जाते हैं। कुष्ठ विभाग ने रोगियों के लिए किटऔर दवा का भी वितरण सभी प्रखंडों में किया है। उन्होंने आगे कहा कि कुष्ठ रोगियों से आम लोगों को नफरत नहीं करनी चाहिए बल्कि उनको जागृत करने के लिएअस्पतालों,चिकित्सकों, दवा दुकानों में,मेडिकल कॉलेज में जाकर जांच करानी चाहिए,समय पर दवा का प्रयोग करना चाहिए,जिससे कुष्ट रोग जल्दी समाप्त हो जाएगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.