बोली- गुरुवार से जाएंगे हड़ताल पर
रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के बाराचट्टी प्रखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के रसोइयों ने बुधवार को बाराचट्टी स्थित बीआरसी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को 6 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। रसोइयों ने बतायी कि हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं, तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।साथ ही गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं हड़ताल बीआरसी भवन के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगी। जब तक हम लोगों की मांग पूरी नहीं होती है। उन्होनें बतायी कि महंगाई के अनुसार सरकार द्वारा इस योजना के भोजन मद की राशि बढ़ाई जाती है। लेकिन मजदूरी वेतन मद में नहीं बढ़ाई जाती है,जो सरकार की मजदूरी विरोधी नीति को दर्शाता है। सरकार अपने बनाए गए न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का पालन स्वयं नहीं कर रही है रसोइयों का कार्य एक कुशल मजदूरी की श्रेणी में आता है। रसोइयों की प्रमुख मांगों में रसोईयों का वेतन एक कुशल मजदूर की तरह न्यूनतम दस हजार प्रतिमाह निर्धारित करने, प्रतिवर्ष 10% की वृद्धि करने , वर्ष में पूरे 12 माह का राशि भुगतान करने, मृत रसोइयों के आश्रित को अनुकंपा के आधार पर रसोईया पद पर बहाल करने, वर्ष में 16 आकस्मिक अवकाश, महिला रसोइयों को प्रतिमाह दो विशेष अवकाश एवं मातृत्व अवकाश देने, रसोईया की सेवा अवधि 65 वर्ष करने और प्रधानमंत्री श्रम योगी पेंशन योजना की पात्रता रखने वाली रसोइया का पंजीयन विभाग द्वारा कराने का आदेश निर्गत करने की मांग शामिल हैं तथा इस योजना की अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष से बढ़कर 50 वर्ष किया जाय।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.