शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
भीषण ठंड को देखते हुए, स्थानीय शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड,रिक्शा स्टैंड में, रिक्शा चालक,ठेला चालक, जरूरतमंद,गरीब,असहाय, लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम,दीनी व मिल्लि तंजीम एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा किया गया।इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य,मौलाना नजमुद्दीन कासमी,मौलाना आमिरअराफात कासमी, मौलाना नियाजअहमद कासमी,मौलानाअब्दुल करीम कासमी,मौलाना महबूब आलम नॉमानी,मुफ्ती नौशादआलम,मौलाना युसूफ मदनी की उपस्थिति में कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। इस ट्रस्ट के द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम होने से कंबल प्राप्त करने वाले लोगों ने इस ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया, साथ ही कहा कि इस सर्दी के मौसम में हम लोगों के बीच कंबल का वितरण करना बहुत बड़ा पुण्य का काम है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.