Tranding

आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

अंजुम शहाब की रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर, बिहार।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा आज समाहरणालय सभा कक्ष में लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन के निमित गठित कोषांगों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आहूत की गयी, जिसमें सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी और नोडल पदाधिकारी को निदेश दिया कि लोक सभा निर्वाचन की पूर्व तैयारी सभी कोषांग अपने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लें। जिस कार्यालय से डाटाबेश प्राप्त नहीं हुआ है, वहां से भी अविलम्ब प्राप्त कर सूचीबद्ध करें। उन्होने ई.वी.एम. की डिस्पैच और कमिशनिंग पर विशेष दिशा निदेश दिया। निर्वाचक सूची की शुचिता और शुद्धता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आचार संहिता का नियमानुसार पालन करने हेतु आवश्यक तैयारी अभी से कर लेने का निदेश दिया गया। बेहतर ढ़ंग से प्रशिक्षण चरणवद्ध तरीके से बिन्दुवार देने का निदेश कोषांग को दिया गया। निर्वाचन कार्य में लगने वाले वाहनों का पूर्व आकलन कर लें। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत चलाये जानेवाले स्वीप गतिविधि की समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि प्रेस नोट जारी होने के साथ ही आचार संहित प्रभावित हो जाएगी। तदालोक में सभी कोषांग अपनी-अपनी आवश्यक तैयारी कर लें। बैठक में उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, नगर आयुक्त नवीन कुमार, ए.डी.एम. संजीव कुमार, ब्रजबिहारी भगत, अजय कुमार, सभी ई.आर.ओ., कोषांग के नोडल पदाधिकारियों सहित उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्य प्रिय उपस्थित थें।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.