शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी, जयंतकांत ने बेतिया,बगहा, मोतिहारी या अन्य जिलों से स्थानांतरित होकर आने वाले पुलिस पदाधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा है कि चंपारण रेंज में आए इंस्पेक्टर, दरोगाअपने जिममें कांडों का प्रभार देकर ही योगदान करेंगे,कांड का प्रभार दिए बगैर योगदान करने वाले पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई आदेश चंपारण रेंज के डीआईजी,जयंतकांत ने दिया है। डीआईजी ने संवाददाता को बताया कि ऐसे कई दृष्टांत सामने आते हैं कि कांड के अनुसंधानकर्ता संबंधित थाने से स्थानांतरित होने के बाद कांड का प्रभार नहीं सौंपते हैं, जिसके चलते कांड का अनुसंधान प्रभावित होता है, इसलिए स्थानांतरित होकर दूसरे जगह पर गए तथा दूसरे जगह से आए चंपारण रेंज में आने वाले पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वह अपने पास मौजूद कांड का प्रभार सौंप कर ही नए पदस्थापन जगह पर योगदान करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि ऐसा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी तीनों पुलिस जिले केअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सौंपी गई है, बगैर प्रभार दिए अगर किसी ने योगदान दिया तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।मामला यह है कि कांड के अनुसंधानकर्ता संबंधित थाने से स्थानांतरित होकर याअन्य जिले से स्थानांतरित होकर चंपारण रेंज में आए इंस्पेक्टर दरोगा अपने जिममें कांडों का प्रभार देकर ही योगदान करेंगे। कांड का प्रभार दिए बगैर योगदान करने वाले पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई काआदेश दिया गया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.