15 दिनों के बाद पुलिस गिरफ्त में।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया (पश्चिमी चम्पारण) बिहार।
यूपी की एक लड़की को एक यूट्यूबर ने पटना में नौकरी का झांसा देकरअपने साथ लेकर निकला और उस लड़की को नेपाल से लेकर बिहार तक के कई होटलों में रखा।बेतिया नगर थाना क्षेत्र में बेतिया की महिला पुलिस और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने बेतिया से एक लड़की का बरामद किया है। आरोपी युवक उस युवती को अवैध रूप से होटल में रखा था।पुलिस ने एक निजी होटल पर छापेमारी करके युवती के साथ,युवक को कई आपत्तिजनक सामान के साथ बरामद किया है।
15 दिनों से होटल होटल घूमा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर,महताब आलम ने संवाददाता को बताया कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवतीअपने घर वालों से नाराज होकर बिहार की ट्रेन में बैठ गई,पटना में आरोपी युवक ने बहला फूसला एक एनजीओ में काम दिलाने की बात कह कर उसे अपने साथ लगभग 15 दिनों तक होटल होटल घूमाता रहा।
लड़की को नेपाल से लेकर बिहार तक के कई होटल में लेकर रह रहा था।पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बेतिया पुलिस और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लड़की को एक निजी होटल से बरामद कर लिया गया,साथ ही उस आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.