Tranding

139 छात्र/छात्राओं पर नीलाम परिवाद हुआ दायर।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,(पश्चिमी चम्पारण) बिहार।

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का कर्ज नहीं लौटने पर जिला के 139 छात्र/छात्राओं पर नीलाम परिवाद दायर हुआ है।बिहार सरकार ने पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना एक महत्वाकांक्षी योजना चलाई है, जिसके तहत छात्र,छात्राएं इसका लाभ उठाकरअपने आगे की पढ़ाई को जारी रखते हैं,इस योजना के तहत प्रत्येक छात्र को चार लाख रुपए का अग्रिम मिलता है,जिसका कोर्स पूरा करने के बाद, नौकरी लग जाने पर वह राशि सरकार को वापस करना पड़ता है,जिसका समय निर्धारित रहता है। इस योजना के तहत अग्रिम लेने वाले छात्र-छात्राओं जो अग्रिम की राशि वापस नहीं करते हैं, उनके विरुद्ध बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम की ओर से नीलाम परिवाद दायर किया जाता है,इसीआधार पर जिला के 139छात्र,छात्राओं पर राशि नहीं लौटने की स्थिति में नीलाम परिवाद दायर किया गया है।निगम के सहायक प्रबंधक,प्रमोद ने संवाददाता को बताया कि जिन लोगों पर नीलाम पत्रवाद दायर किया गया है,उनके जिम्मे एक करोड़ 46 लाख 24 हजार 894 बाकी है। राजय सरकार ने छात्र/छात्राओं को उच्च और तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का शुभारंभ किया।

इस योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आसान किस्तों पर ऋण की अदाएगी करनी होती है,इस पर ब्याज भी पढ़ाई के बाद ही दिया जाता है,इसमें छात्र के लिए एक प्रतिशत और छात्रा से 4% ब्याज की वसूली की जाती है। निगम के सहायक प्रबंधक के अनुसार पढ़ाई पूरी करने के बाद सभी छात्रों को प्रत्येक छःमहीने पर एक शपथ पत्र देना होता है,इसमें इस बात का जिक्र करना पड़ता है किअग्रिम की राशि कैसे लौटाई जाएगी।नीलाम पत्र दायर करने से पहले पटना से चार बार नोटिस भेज कर संबंधित को निर्धारित किस्त के मुताबिक ऋण जमा करने को कहा जाता है,बावजूद इसके यदि ऋण का किस्त जमा नहीं किया जाता है,तो निगम की ओर से नीलाम पात्रवाद दायर किया जाता है,नीलाम पत्रवाद आवेदक एवं सहआवेदक दोनों पर दिया जाता है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
186

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.