Tranding

पोस्टमार्टम के लिए ले जा रहा मृत जिंदा निकाला।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय जीएमसीएच में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई,जब एक रोगी, कौशलेंद्र कुमार सिंह के मृत् समझ कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया,परिजन उन्हें लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए निकल गए थे,इसी दौरान रास्ते में नब्ज टटोलने पर वह सक्रिय मिला। ऐसे में दोबारा उन्हें आईसीयू में के वेंटिलेटर पर भर्ती कराया गया।सीपआर भी दी गई,अस्पताल सूत्रों की माने तो भाजपा नेता ब्रेन डेड स्थिति में है,फिलहाल उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि बैरिया भाजपा मंडलअध्यक्ष,कौशलेंद्र कुमार सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे,प्रत्यक्षदर्सियों के अनुसार,कौशलेद्र कुमार सिंह बाइक से अपने गांव लौकरिया से बैरिया प्रखंड मुख्यालय की तरफ जा रहे थे,बरगछिया गांव के नजदीक सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें बैरिया सीएचसी लाया गया,डॉक्टर ने उन्हें बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया, वहां उनका इलाज चल रहा है, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, हालत नाजुक बताई जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
156

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.