शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
एक युवक के द्वारा अपनी पत्नी से विभिन्न बिंदुओं पर कहासुनी हो गई थी,जिससे उसकी पत्नीअपने मायके चली गई थी।पति-पत्नी में कलह पैदा हो गया था,इसी कलह से परेशान होकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली,आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपनी पत्नी को फोन कर कहा कि आज से तुम विधवा हो गई, उसके बाद युवक ने बंद कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है किआत्महत्या की घटना नरकटियागंज के वार्ड नंबर चार में घटी है। मृतक की पहचान, नरकटियागंज के वार्ड संख्या चार निवासी,28 वर्षीय, विकास पटेल के रूप में की गई है,जहां विकास पटेल नाम के एक युवक ने पारिवारिक कलह से तंगआकर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय उसकी पत्नी अपनी मैके गई थी,बताया जा रहा है कि दोनों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सुसाइड करने से पहले उसनेअपनी पत्नी को फोन कर इसकी जानकारी दे दी थी।विकास पटेल ने पत्नी को फोन कर कहा था कि आज के बाद तुम कभी भी नरकटियागंज मत आना,आज से तुम विधवा हो गई,इसके बाद पत्नी काजल ने इसकी जानकारी अपने जेठानी को दी,लेकिन घर के लोग जब तक कमरे में पहुंचते,तब तक युवक ने खुदकुशी कर ली थी। संवाददाता को पता चला है कि पत्नी मायके में रह रही थी जिससे पति काफी नाराज चल रहा था,बार-बार बुलाने पर भी पत्नी जब ससुराल नहीं आई तो पति ने आत्महत्या कर ली।
डीएसपी नरकटियागंज, जयप्रकाश सिंह ने संवाददाता को बताया कि घटना सही है, सुसाइड करने का मामला सामने आया है,आसपास के लोगों का कहना है कि पारिवारिक कलह में आकर पति ने फंदे से लटक कर जान दे दी।फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया भेज दिया गया,साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.