अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय मद्देशिया समेत न.प. अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय लखनऊ में ग्रहण की बीजेपी की सदस्यता
चौक बाजार,महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
चौक नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता देवी ने अपने प्रतिनिधि अजय मद्देशिया के साथ बुधवार को लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। संगीता नगर पंचायत चौक में निर्दल प्रत्याशी के रूप में नगर निकाय चुनाव में जीत हाशिल की थीं ।
अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय कुमार मद्धेशिया ने बताया कि अब ट्रिपल इंजन की सरकार चौक का चौमुखी विकास करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिले के सांसद और भारत सरकार में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के सानिध्य में चौक नगर पंचायत का और तेजी से विकास होगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.