चौक बाजार,महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
पड़री खुर्द गांव में जल ही जीवन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन पानी की टंकी में अनियमितता का आरोप ग्राम प्रधान उदयभान ने लगाते हुए जांच की मांग किया है ।
ग्राम प्रधान सहित गांव के राजकुमार, महेश्वर,गुड्डू,सुंदर,दुलारे,गौतम आदि लोगों ने बताया कि एक प्राइवेट कंपनी कोया द्वारा पानी टंकी के फाउंडेशन निर्माण में अनियमितता की गई है ।इसी तरह बाउंड्रीवाल वाल को भी दोयम श्रेणी ईंटों व सफेद बालू के प्रयोग से तैयार कर दिया गया है । ग्राम प्रधान ने कहा कि यदि संबंधित निर्माण कम्पनी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो आगे कार्य और खराब होता जाएगा ।अधिशासी अभियंता जल निर्माण निगम अतीक हुसैन ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।जबकि कम्पनी के अवसर अभियंता रोहित ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा निर्माणाधीन टंकी के स्थान से निकाली गयी मिट्टियों को जबरन दूसरे काम में लगाया जा रहा था जिसे जब मैं रोक दिया तो वे गलत आरोप लगा रहे हैं ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.