Tranding

मत्स्य विक्रेता को हाइजेनिक किट का किया गया वितरण।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मत्स्य विक्रेता का काम करते हैं,वह अपने ग्राहकों को ताजी एवं शुद्ध स्वच्छ मछली को अच्छी तरीके से बेचने पर,इस हाइजीन किट के द्वारा ग्राहकों कोआकर्षित करेंगे।विक्रेताओं से ग्राहकों कोअच्छी मछली प्राप्त होने का अवसर के साथ रोजगार का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। संवाददाता को इस बात की जानकारी,गणेश राम,जिला मत्स्य पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी ने जिला मत्स्य कार्यालय परिसर में विभाग द्वाराआयोजित ग्रामीण शहरी,विक्रेताओं के लिए मत्स्य विपणन कीट वितरण समारोह के दौरान मौके पर उपस्थित मत्स्य विक्रेताओं को संबोधित करते हुए कहीं।उन्होंने संवाददाता कोआगे बताया कि उक्त किट वितरण का उद्देश्य ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण मछली उपलब्ध कराना,साथ ही जिले में लगभग 500 हाइजीन कीटों का वितरण किया गया। जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र शामिल है,इस हाइजीनिक कीट के लिए मत्स्य विक्रेता कार्यालय में संपर्क कर इसका लाभ ले सकते हैं।ग्रामीण क्षेत्र के लिए यह कीट 19 हजार और शहरी क्षेत्र के लिए यह कीट 25 हजार में 30% मत्स्य विक्रेताओं को देय है,एवं 70% अंशदान विभाग को देना है। इच्छुकआवेदक स्वयं सामग्री खरीद कर कार्यालय में संपर्क स्थापित कर इसका लाभ ले सकते हैं।इसअवसर पर, जया भारती,नोडल पदाधिकारी ने कहा कि उक्त किट में फोल्डेबल छतरी,फेंका जाल, तराजू ,स्टेनलेस स्टील कटर, प्लास्टिक,बाल्टी मग,डस्टबिन सुखा,गीला कचरा के लिए डस्टबिन,चार्जेबल लाइट,मनी बैगआदि शामिल है। मुख्य रूप से इस मौके पर पदाधिकारी में पीयूष रंजन,सुशांत चौबे, रामकुमार,रोहित कुमार, अमृता कुमारी,अनुष्का कुमारी,प्रियंका कुमारी,पूजा प्रिया,भारत पटेल,मत्स्य विक्रेताओं में,लालबाबू शाह, सतेंद्र शाह,मोतीलालशाह,हरि नारायण राम,चंदेश्वर प्रसाद, बच्चा चौधरी ,जन्म जय महतो, रामेश्वर चौधरी,मोतीलाल सहनी,मंटू सहनीआदि मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
122

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.