शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
बेतिया रेल अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय परिसर में,स्थानांतरितआधा दर्जन थानाअध्यक्षों का विदाई समारोह तथा नए थाना अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया,वहीं कार्यालय में पुलिस कर्मी के अलावा,कई जनप्रतिनिधि समाजसेवी याअन्य वर्ग के बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।
इस दौरान ने वर्तमान सभी थानाअध्यक्षों को विदाई एवं नव पदस्थापित थानाअध्यक्षों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने वर्तमान थानाअध्यक्षों को शॉल फूलमाला और बुके देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मौके पर उपस्थित
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सभी वर्तमान थानाअध्यक्षों अन्य थानाप्रभारी के लिए अपनी कार्यशैली से प्रेरणा देने का कार्य किया है,अपनी उपलब्धि से यह जनमानस के बीच लोकप्रिय रहे हैं,हर केस को बारीकी सेअनुसंधान कर जुर्म करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल डीएसपी,उमेश कुमार ने कहा कि सभी निवर्तमान थानाअध्यक्षों ने तत्परता, कार्यशैली,कुशलता और व्यावहारिकता को याद रखेंगे, वहीं विदाई देते हुए थाना अध्यक्षों ने लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के लोगों का हर कार्य में सहयोग मिलता रहता है,साथ ही सहयोग के बल पर ही कांड को अंजाम तक पहुंचाया जाता है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.