रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मद्देनजर आगामी 15 फरवरी 2024को औरंगाबाद जिला में आहूत जनसभा की सफलता हेतू जनजागरण अभियान आज जिले के बाराचट्टी प्रखंड स्थित कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होने बताया कि गया जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बाराचट्टी एवं शेरघाटी विधानसभा सभा से हजारों की संख्या में वस, चारपहिया व दोपहिया वाहन से न्याय यात्रा में शामिल होंगे।उन्होंने आगे बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य समाज में भाजपा नीत केंद्र सरकार के द्बारा अप्रत्याशित सामाजिक भावना को भड़काया जा रहा है, उसके लिए भाईचारा कायम कर प्रेम पूर्वक सद्भावना समाज में पैदा कर एक साथ रहना है। न्याय यात्रा के माध्यम से देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी एवं सामाजिक विषमता के प्रति आमजन को जागरूक किया जाना हैं तथा इस ओर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना है। जागरूकता अभियान में
न्याय यात्रा को सफल बनाने हेतु अधिकाधिक संख्या में औरंगाबाद में शामिल होने के लिए आह्वान किया । बैठक में चंद्रिका प्रसाद यादवके साथ प्रखंड अध्यक्ष रेवती रमण, संजीव कुमार मुखिया, महादेव यादव, रामदेव यादव, कैलाश यादव, पंडित जी सेवादल, बालेश्वर मांझी,रामरतन सिंह भोक्ता, कुलेश्वर सिंह भोक्ता वार्ड सदस्य, सुकदेव यादव, मनोज यादव आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.