शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल के द्वारा मुस्लिम गर्ल्स यतीम खाना में सेनेटरी पैड नैपकिन एंड डिस्ट्रॉय मशीन समाजसेवी विजय कुमार चौधरी द्वारा फीता काटकर समर्पित किया गया।क्लब केअध्यक्ष,इकबाल रजा ने संवाददाता को बताया कि सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाने से लड़कियों को आसानी से पैड उपलब्ध हो सकेगा,साथ ही इस्तेमाल के बाद डिस्ट्रॉय मशीन उसे जलाकर राख कर देगी,जिस से गंदगी नहीं फैलेगी। इसके साथी इस संस्था के द्वारा इस यतीम खाना में मेडिकल जांच शिविर का भी आयोजन किया गया,जिसमें छात्राओं का मेडिकल जांच किया गया, साथ ही दवा भी मुफ्त दी गई।
जांच कैंप में,डॉक्टर प्रमोद कुमार तिवारी,डॉक्टर प्रदीप कुमार,डॉक्टर राबिया नासिर,डॉक्टर शिव शंकर शर्मा,डॉ इम्तियाज अहमद, डॉक्टर प्रशांत शेखर ने मेडिकल जांच कैंप को अंजाम दिया।इस मौके पर,अध्यक्ष इकबाल रजा,रोटेरियन,विजय कुमार चौधरी,देवशीष शरण, यतीम खाना बदरिया बेतिया के सचिव, अबरारअहमद, प्रधानाध्यापक, नूरआलम, तंजीरआलम,मोहम्मद कैश के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।इस संस्था के द्वारा कई विद्यालयों में जहां लड़कियां पढ़ती हैं,वहां भी यह मशीन लगाया गया है,इससे पढ़ने वाली छात्राओं को काफीआसानी होगी।इस कार्यक्रम से सामाजिक जागरुकताआएगी,साथ ही छात्राओं के लिए एक बहुत बड़ी समस्या का समाधान भी हो जाएगा,जो उनके जीवन के लिए एक वरदान है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.