शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
जिले में अवैध ढंग से बालू भंडारण और ओवरलोडिंग गाड़ियों के परिचालन पर जिला पदाधिकारी,दिनेश कुमार राय की सख्ती के बाद परिवहन विभाग और खनन विभाग के अधिकारी काफी सक्रिय हो गए हैं,जिला पदाधिकारी,दिनेश कुमार राय के आदेश के बाद संयुक्त रूप से जिला परिवहन पदाधिकारी लंदन प्रसाद और जिला खनन पदाधिकारी घनश्याम ओझा ने जगदीशपुर चौक के समीप से छापेमारी करके सात ओवरलोडिंग बालू लदे ट्रैकों को जप्त किया है। इस कार्रवाई से बालु लदे ओवरलोडिंग गाड़ियों के परिचालन में संलिप्त वाहन मालिकों में अफरातफरी मच गई है,जब्त वाहनों में 6 में से 10 चक्का से लेकर 14 चक्का ट्रक और एक हाईवे शामिल है।ओवरलोडिंग सभी सात जप्त ट्रैकों को जगदीशपुर थाने के हवाले करके अग्रसर कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग और खनन विभाग के अधिकारियों,ललन प्रसाद और जिला खनन विकास पदाधिकारी,घनश्याम ओझा ने संवाददाता को बताया कि ओवरलोडिंग गाड़ियों के परिचालन और अवैध बालू भंडारण के खिलाफ छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगी, किसी भी सूरत में ओवरलोडिंग गाड़ियों का परिचालन नहीं होने दिया जाएगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.