छात्रों ने किया कला का प्रदर्शन।
मगहर, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।
मगहर में स्थित स्वामी विवेकानंद ज्ञानपीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को विज्ञान बाल मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसकी शुभारम्भ सीडीओं संत कुमार ने किया और छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने अपनी बौद्धिक क्षमता को प्रदर्शित करते हुए अपनी कला हुनर को दिखाया। इसके लिए उन्हे सम्मानित किया गया।
विद्यालय द्वारा आयोजित विज्ञान कला प्रदर्शनी में कक्षा छः से आठ तक के छात्रों को सात ग्रुप में बांटा गया । जिसमे तीन से चार छात्रों को रखा गया । इन छात्रों ने हाईड्रो पावर प्लांट, लाजेन प्रोटेक्शन हाउस, ड्रीप ट्रीगेशन वर्किंग, डे नाईट वर्किंग माड्यूल, थर्मल पावर प्लांट, विंड टरबाईन मैटेरियल स्टेट आदि परियोजनों को रूबरू कराते हुए अपनी बुद्धि क्षमता का प्रदर्शन किया। इन नन्हे कलाकारों की कला को देख कार्यक्रम में शामिल लोगों को नन्हे छात्रों अपनी कला का कायल कर दिया। विद्यालय प्रबंधक मंगल प्रसाद वर्मा ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ उनकी बौद्धिक क्षमता का भी समय समय पर परीक्षण होना चाहिए । जिससे उनका दिमाग खुलता है और उनके अन्दर छिपी प्रतिभा बाहर आती है। इससे छात्रों में नई उर्जा का संचार होता है। इस दौरान ईओ वैभव सिंह, प्रधानाचार्य निशा दुबे, सरोज, अंजू शुक्ला, सरफराज अंसारी, राहुल कुमार, शुभम, चांदनी, सृष्टि, निशु, फरहत, प्रीति, कनकलाता, माही, रुचि, खुशबू, संतोष आदि अध्यापकों के अलावा छात्र-छात्राओं के अभिभावक में उपस्थित रहे
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.