Tranding

सड़क दुर्घटना में पत्नी की हुई मौत,पति हुआ जख्मी,इलाज जारी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेतिया मोतिहारी नेशनल हाईवे स्थित मछलीलोक हनुमान मंदिर के पास सड़क घटना में घटनास्थल पर ही पत्नी की मृत्यु हो गई,जबकि उसका पति बुरी तरह जख्मी होकर जीएमसीएच बेतिया में इलाजरत है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल भेज मामले के जांच में जुट गई है।घायल पति का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है।मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमवामझार खरवा टोला निवासी,कमलेश कुमार के 30 वर्षीय पत्नी, लकी देवी के रूप में की गई है। संवाददाता को पता चला है कि पति-पत्नी अपने गांव से किसी की शादी में गए थे,देर रात शादी से बेतिया शहर स्थितअपने घर पर लौट रहे थे, इसी दौरान मछलीलोक हनुमान मंदिर के पास वाहन की चपेट में आ गए,जिससे पत्नी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई,साथ ही पति बुरी तरह घायल हो गया। मुफस्सिलथानाअध्यक्ष,ज्वाला कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर मामले की जांच में जुट गई है।थाना अध्यक्ष ने आगे बताया कि घायल पति केआवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.