रिपोर्ट- करुणाकर राम त्रिपाठी
महराजगंज/उत्तर प्रदेश।
महराजगंज जिले के पनियरा विधानसभा क्षेत्र के श्यामदेउरवा में नवनिर्मित स्टेडियम "ब्रह्मलीन महंथ अवैद्य नाथ स्टेडियम" का फीता काट कर लोकार्पण केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार पंकज चौधरी एवं पनियरा विधानसभा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने किया एवं साथ ही साथ सांसद खेल स्पर्धा के तत्वाधान में आयोजित खेल कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं सांसद खेल स्पर्धा का झंडा लगा कर किया।
क्षेत्र के सभी युवा खिलाड़ियों का इस स्पर्धा में उत्साह और प्रदर्शन देखने लायक रहा। सर्वप्रथम खेल स्पर्धा संयोजक के रूप में विधायक पुत्र प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने वहां उपस्थित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता ने किया।
पंकज चौधरी ने कहा कि सभी क्षेत्रवासी भी ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति दर्ज करा कर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें ताकि इन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ सकेI इस स्पर्धा में आए हुए सभी युवा खिलाड़ियों को मेरी तरफ से अनेकों बधाई एवं शुभकामनाएं I प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से खेलो इंडिया से प्रेरणा लेते हुए आज लोकसभा महराजगंज के हर विधानसभा में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया है, जो आज उप विजेता हैं तो कल आप विजेता होंगे।
पंकज चौधरी ने कहा कि, देश व प्रदेश में हर युवा के मन में खेल के प्रति भाव पैदा हो, इस विश्वास के साथ प्रत्येक सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों की मदद से खेल महाकुम्भ के साथ जुड़कर इस आयोजन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही साथ सांसद खेल स्पर्धा के संयोजक प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह को बधाई देते हुए सराहना किया।
वहीं विधायक ने कहा कि पिछले दिनों ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने जिस तरह तिरंगे का मान बढ़ाया, वह अतुलनीय था। आज जब महराजगज के सभी विधानसभा में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन हो रहा है, यहां भाग ले रहे खिलाड़ी आगे चलकर अपने गाँव ,जनपद ,प्रदेश व देश का मान बढ़ाएंगे।
ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने कहा कि आज मैं इस स्टेडियम में यह बताना चाहूंगा कि मेरे ब्लॉक क्षेत्र के जिन भी बच्चों को खेल में दिक्कत का सामना करना पड़ता है वे हमसे सीधे संपर्क करें। उनके लिए उचित उपकरण की व्यवस्था की जायेगी। इस अवसर पर समस्त अध्यापक गण ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
पनियरा विधान सभा क्षेत्र के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए विधायक ने एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती आदि खेलो में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से स्वयं मिलकर हाल चाल लिया।
इस दौरान वहां ब्लॉक प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि घुघुली ओमप्रकाश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष जयहिंद सिंह, शुभलक्ष्मी सिंह, देवेंद्र उपाध्याय,जयगोविंद सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता, खिलाड़ी ,अभिभावक व दर्शक भारी संख्या में मौजूद रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.