रिपोर्ट - धनंजय शर्मा
बिल्थरा रोड (बलिया)
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी ने अपने युवाओं को अपने विभिन्नने संगठनों में पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रारंभ कर दी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति के बाद मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस रजा ने प्रदेश की कमेटी में प्रमुख महासचिव के रूप में बलिया का प्रतिनिधित्व देते हुए बेल्थरा रोड निवासी अंगद यादव को मनोनीत किया है। इस सूचना के मिलते ही उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.