स्वीप गतिविधियों के तहत भी मताधिकार के लिए किया गया जागरूक
अंजुम शहाब की रिपोर्ट
मुज़फ्फरपुर, बिहार।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जीविका द्वारा जिले भर के सभी प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर महिलाओं के बीच कुर्सी रेस रंगोली, मेहंदी सहित कई तरह की प्रतियोगिताओं का भी आवेदन किया गया। इस अवसर पर संगम संकुल स्तरीय संघ में दीदियों को संबोधित करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक अनीशा ने कहा कि महिलाओं के बीच शिक्षा और स्वास्थ्य की जागरूकता की बहुत बड़ी भूमिका है शिक्षा के बगैर महिलाओं की जिंदगी अधूरी है। इस अवसर पर स्वीप गतिविधियों के तहत जागरूकता अभियान भी चलाया गया और आगामी चुनाव में अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए महिलाओं को जागरूक किया गया ।इस अवसर पर सेनेटरी पैट का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर बंधन की टीम ने भी महिलाओं को संबोधित किया ।जीविका की ओर से सामाजिक विकास प्रबंधक मसरूर अहमद, स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधक शोभा साह, संचार प्रबंधक राजीव रंजन सी थ्री की तरफ से राजनंदनी ,प्रियंका बरनवाल शहीद कई जीविका दीदियाँ उपस्थित थी।
राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीविका की तरफ से जिला परियोजना प्रबंधक अनीशा ने कहा कि राष्ट्रीय महिला दिवस भारत में विशेष रूप से महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है, क्योंकि यह समाज में उनके अधिकारों और योगदान का प्रतीक है। अन्य स्मरणोत्सवों के विपरीत, यह दिन किसी विशिष्ट विषय का पालन नहीं करता है बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की विविध उपलब्धियों का जश्न मनाता है। यह सरोजिनी नायडू को एक विशेष श्रद्धांजलि है, उनकी उत्कृष्ट विरासत को उजागर करना और उनके जन्मदिन को मान्यता देना है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.