Tranding

जागरूकता के साथ मनाया गया विश्व रेडियो दिवस।

बेलहर, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

रेडियो आज भी संचार का सबसे महत्वपूर्ण जन माध्यम है। भले ही आज टेक्नोलाजी काफी आगे जा चुके है, लेकिन फिर भी रेडियो की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है यह बातें विश्व रेडियो दिवस पर उच्च प्राथमिक विद्यालय परासी गनवरिया, प्राथमिक विद्यालय मेलान खुर्द, पकरी अराजी, बेलहर कलां में बच्चों को बताई गई।

बीईओ ज्ञान चंद्र मिश्र के दिशा निर्देश पर विकास क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विश्व रेडियो दिवस मनाया गया।

उच्च प्राथमिक विद्यालय परासी गनवरिया में नोडल शिक्षक नवीन त्रिपाठी ने बताया कि भले ही आज के समय इंटरनेट मीडिया का बोलबाला है, लेकिन रेडियो अभी भी संचार का सबसे विशाल और प्रभावशाली माध्यम है, क्योंकि रेडियो जहां हमें जागरूक करता है वहीं सोचने और समझने की शक्ति में भी बढ़ोतरी करता है।

बीईओ ज्ञान चंद्र मिश्र ने बताया कि रेडियो भाषा के शुद्ध उच्चारण को प्राथमिकता देता है और विद्यार्थी वर्ग को भी भाषा के शुद्ध उच्चारण हेतु रेडियो से प्रेरणा लेनी चाहिए। रेडियों के माध्यम से ही बालिका शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम जैसे मीना मंच आदि भी प्रसारित किए जाते हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश को सम्बोधित करते हुए मन की बात कार्यक्रम रेडियो के माध्यम से साझा करते हैं।

इस अवसर पर सुमन देवी, शबीना खातून , यासमीन, राकेश यादव, अशफाक, अवधेश त्रिपाठी, सुधांशु, रवि मौर्य, कुलदीप, प्रदीप आदि शिक्षक मौजूद रहें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
113

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.