Tranding

चोरी के आरोप में तीन अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चोरी का सामान किया बरामद।

एसपी सिटी व सीओ कैंट ने किया खुलासा।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक खोराबार के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 67/2024 धारा 380 भादवि से संबंधित अभियुक्त 1. अशोक कुमार वर्मा पुत्र स्व0 देव नारायण वर्मा 2. अंशू कुमार वर्मा पुत्र अशोक कुमार वर्मा निवासीगण हाँसूपुर घंटाघर के पास थाना राजघाट जनपद गोरखपुर व अभियुक्ता 3. सावित्री पत्नी जोगेन्द्र निवासिनी रामपुर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर को चोरी के 01 अदद पीली धातु का हार, 02 अदद पीली धातु की माला, 01 जोड़ा पीली धातु का झाला व 01 अदद जोड़ा पीली धातु का कंगन के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोतरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

वादी के घर काम करने वाली नौकरानी (अभियुक्ता) सावित्री उपरोक्त द्वारा घर के अलमीरा मे रखे जेवरात को चुराकर अभियुक्तगण (व्यापारी) 1. अशोक कुमार वर्मा व 2. अंशु कुमार वर्मा उपरोक्त को बेच दिया गया था । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया । 

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
169

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.