शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
स्थानीय बानुछपर ओ पी क्षेत्र के देवनगर मोहल्ले में चोरों ने करीब 8 लख रुपए मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली है। संवाददाता को पता चला है कि बनानुछप्पर देवनगर निवासी,अशोक बरनवाल 2 दिन पूर्व से किसी कार्यवस घर से बाहर गए हुए थे,रात्रि करीब 10:00 बजे अपने घर पर जब पहुंचे तो देखा के बाहर का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया है,जब घर का ताला खोलकर अंदर घुसे तो अलमीरा,पेटी,अटैची,ट्रंक, आदि का सामान खुला, बिखरा हुआ था,गृहस्वामी ने संवाददाता को बताया कि चोरों ने एक लाख रुपया नगद समेत करीब 7 लख रुपए मूल्य का आभूषण,कपड़े अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली है।चोर मेंनगेट का ताला नहीं टूटने पर छत के रास्ते सीधे घर के अंदर प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया है, इसके बाद जो गृह स्वामी ने चोरी की सूचना स्थानीय चौकीदार को दी। इधर थाना अध्यक्ष,संतोष कुमार ने भी संवाददाता को बताया कि घटना की सूचना उन्हें नहीं मिली है,सूचना मिलते ही पुलिस अग्रसर कार्रवाई करेगी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.