राज्य मंत्री ने वंदना कोचिंग के बच्चों को दी नमो ऐप की जानकारी
रिपोर्ट - धनंजय शर्मा
सिकंदरपुर,बलिया।
क्षेत्र के रहिलापाली गाँव में स्थित वंदना एजूकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के प्रांगण में बुधवार को गांव चलो अभियान और नमो ऐप कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मो. दानिश आजाद अंसारी राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान वंदना कोचिंग के प्रबंधक और संचालक सनोज कुमार तथा विनोद कुमार द्वारा मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान दानिश आजाद अंसारी ने भाजपा सरकार की जनहित योजनाओं के बारे में व नमो ऐप के बारे में भी बच्चो को बताया। बताया कि सरकार की योजनाओं की सूचनाओं को आम जनमानस तक इस ऐप के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि बोर्ड परीक्षा में टॉप 50 छात्र छात्राओं को हायर एजुकेशन के लिए निशुल्क ऑनलाइन शिक्षा दी जाएगी चाहे वह छात्र शिक्षा के किसी भी क्षेत्र में क्यों न जाना चाहे। इससे प्रत्येक छात्र को लगभग तीन लाख रुपए की बचत होगी। अंत में मुख्य अतिथि ने वंदना कोचिंग के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष आकाश तिवारी तथा संचालन गौहर खान ने किया।इस दौरान कोचिंग के अध्यापकगण में सनोज कुमार,विनोद कुमार, विजय राज सिंह, सुशील सर, गजेंद्र सर आदि मौजूद रहे। वही इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री प्रयाग चौहान, मण्डल महामंत्री जितेंद्र सोनी, कलचुरी सम्राट राघवेंद्र प्रताप, रमेश गुप्ता,सत्यम उपाध्याय, सत्यम गुप्ता,अमृत सैनी,विजय पाण्डे आदि मौजूद रहें।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.