Tranding

चौक बाजार में कच्ची बेचने का आरोप..

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

नगर पंचायत चौक वार्ड में कच्ची की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है ।जहां एक तरफ बिना अनुमति के शराब बनाना व बेचना दोनों अपराध है वहीं दूसरी तरफ आबकारी विभाग एवं पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से कच्ची के कारोबारियों का कारोबार बेरोकटोक चल रहा है जिसे लेकर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है ।

नगर पंचायत निवासी मनोहर प्रसाद,अशोक कुमार,गोलू,दिनेश सिंह,मंजेश,श्रवण कुमार,दिग्विजय आदि लोगों ने बताया कि इस वार्ड में कुछ लोग कच्ची शराब बनाकर बेच रहे हैं ।लोगों का कहना है कि गांव के दर्जनों छोटे छोटे बच्चे नशे के शिकार हो रहे हैं जब इस मामले की शिकायत संबंधित लोगों से किया जाता है तो वे लोग इन कारोबारियों से पैसा लेकर छोड़ देते हैं जिसके कारण इनका मनोबल और बढ़ गया है ।वार्ड के लोग यदि इनका विरोध भी करते हैं तो उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती है । लोगों ने बताया है कि चौक खास टोले सहित तकरारी,मैरवा हुमरहना पोखरहवा सोनाड़ी खास, ओबरी में भी कच्ची धड़ल्ले से बेची जा रही है । इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।

Karunakar Ram Tripathi
117

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.