Tranding

ऐतिहासिक बेतिया राज ड्योढ़ी मेला परिसर बना बदबूदार तालाब।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित ऐतिहासिक बेतिया राज का देवढई परिसर इन दोनों बदबूदार तालाब के जैसा बन गया है,एक तथाकथित होटल मालिक के द्वारा पूरे मेला परिसर को होटल के गन्दा पानी,झूटा सामान के फेंकने से सड़ जाने के कारण पूरा परिसर बर्बाद हो रहा है जिससे आवागमन में बहुत सारी कठिनाइयां हो रही है राहगीरों,आम जनता एवम स्कूली बच्चे बच्चियां गंदे और बदबबुदार जल जमावो से है परेशान हो रहे हैं।

जल जमाव के कारणअनेकों प्रकार की हानिकारक बीमारियों से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है, खतरनाक एवं जानलेवा बीमारियां पैदा होने लगी है। इतना ही नही मेला परिसर में होटल के पीछे होटल के द्वारा पानी टँकी का न्यू निर्माण बिना वैध अनुमति के बनाया जा रहा है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसकेअनुमति से होटल खोलने का आदेश दिया गया है,मेला परिसर की भूमि का अतिक्रमण करके बिना अनुमति के अवैध तरीके से मेला परिसर में होटल बना दिया गया है। इतना ही नहीं मेरा परिसर में पानी टंकी, किसकी मिलीभगत से बनाया गया है। इस क्षेत्र की जनता राज व्यवस्थापक से मांग करती है कि अभिलंब ही अवैध तरीके से अतिक्रमण करके बनाए गए होटल को हटाया जाए और अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराया जाए, ताकि आम जनता के साथ साथ विद्यालय के छात्रछात्राओं कोआने-जाने में सुगमता हो सके,साथ ही इस क्षेत्र की जनता को आवागमन में आसानी हो सके।

Karunakar Ram Tripathi
237

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.