Tranding

दूसरे परीक्षार्थी के नाम पर परीक्षा में पकड़े गए अभियुक्त सहित तीन पर मुकदमा,एक को जेल..

चौक बाजार,महराजगंज,उ.प्र.

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 में परीक्षा केंद्र दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में अनुक्रमांक 3780 987 सम्भारु निषाद पुत्र राजकुमार निवासी बेलटीकरा थाना पनियरा जनपद महराजगंज के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को परीक्षा देते समय पकड़े जाने के मामले में तीन लोगों पर धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए पकड़े गए अभियुक्त को न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया ।

चौक थाने में थानाध्यक्ष को दिए तहरीर में जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने बताया है कि 17 फरवरी को संदेह के आधार पर पप्पू पुत्र विष्णुदेव सिंह को परीक्षा केंद्र से पूछताछ के बाद पुलिस को सौंप दिया गया ।वादी ने आरोप में लिखा है कि मौके पर संदेह के आधार पर परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी से पूछताछ की गई ।पूछताछ के दौरान पहले तो उसके द्वारा भ्रामक जानकारी दी गई किंतु कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पप्पू कुमार पुत्र विष्णु देव सिंह निवासी ग्राम जाफराबाद थाना हाजीपुर जनपद वैशाली बताया है ।अभियुक्त ने बताया है कि बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन में लगे कर्मचारी संतोष पता अज्ञात द्वारा उसे 20,000 रुपए का लालच देकर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कहा गया है ।थानाध्यक्ष चौक प्रशांत पाठक ने बताया कि इस संबंध में परीक्षा दे रहे युवक से पूछताछ के बाद दो अन्य संतोष निवासी अज्ञात व संभारू निषाद निवासी बेल टिकरा पर धोखाधड़ी के साथ अभिलेखों के साथ खिलवाड़ व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है ।साथ ही पकड़े गए अभियुक्त को न्यायालय प्रस्तुत कर दिया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया ।

Karunakar Ram Tripathi
93

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.