रिपोर्ट :विनोद विरोधी
गया, बिहार।
बामसेफ के तत्वावधान में भारतीय संविधान का सम्मान, सुरक्षा एवं संवर्धन (बीएस4) के उद्देश्य से एकदिवसीय कैडर कैंप का आयोजन जिले के कलेर स्थित जम्बूद्वीप कॉम्प्लेक्स में जिलाध्यक्ष अजय विद्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें बामसेफ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार, महासचिव सुरेश प्रसाद, पूर्णकालिक प्रशिक्षक सुरेश पासवान, मूलनिवासी संघ के प्रदेश प्रशिक्षण सचिव आदित्य प्रधान, पूर्व पार्षद सह समाजसेवी इंद्रदेव विद्रोही सहित बामसेफ व इसके ऑफशुट विंग मूलनिवासी संघ के कार्यकर्तागण शामिल हुए।
प्रशिक्षण में शामिल उपरोक्त प्रशिक्षकों के द्वारा भारतीय संविधान का प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, कर्तव्य, नीति निर्देशक तत्व आदि की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। भारतीयों में समता, स्वतंत्रता, न्याय एवम बंधुत्व की भावना का विकास, मूलनिवासियों की अधिकारों की रक्षा तथा सिंधु घाटी सभ्यता, भारत का बुद्धकालीन एवं मौर्यकालीन स्वर्णिम काल की प्राचीन गौरव की प्राप्ति के लिए व्यवस्था परिवर्तन के लिए कृतसंकल्पित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक संगठन बामसेफ द्वारा भारतीय संविधान का सम्मान, सुरक्षा एवं संवर्धन (BS4) करने की प्रतिज्ञा की गई। इसके लिए मुहल्ला स्तर पर लोक सामाजिक कार्यवाही समिति गठित करने एवं संविधान प्रबोधक के माध्यम से संवैधानिक जागरूकता पैदा करने पर बल दिया गया। स्वेच्छा सेवकों के माध्यम से भारतीय संविधान व कानून पालन से संबंधित जागरूकता पैदा करने से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण शिविर का सफल संचालन में बामसेफ का जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, संगठन सचिव ललन पासवान, धर्मेंद्र कुमार, राजकिशोर सिंह, मनोज बौद्ध, मुकेश कुमार आदि कार्यकर्तागण का सक्रिय सहयोग रहा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.