शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र केआईटीआई चेक पोस्ट स्थित आईटीआई कॉलोनी में नहर के पास के निवासी,नागेंद्र सिंह, उम्र 45 साल,पेशे से ठेकेदार हैं,उनको बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने गोली मारकर चंपत हो गए, उनके बाएं हाथ में गोली लगी है,पीड़ित भाजपा के कार्य समिति के सदस्य हैं,जिससे वह बाल बाल तो बच गए,मगर घायल की स्थिति में इलाज हेतु बेतिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति नाजुक देखते हुए मोतिहारी के लिए रेफर कर दिया गया,मोतिहारी में इनका इलाज चल रहा है।संवाददाता ने जब उनसे इस घटना के बारे में पूछा तो उन्होंने कुछ बताने से इनकार कर दिया।बाइक सवार नकाबपोशअपराधी कौन थे,किस कारणवश ठेकेदार को गोली मारी गई, यहअभी तकअबूझ पहेली बनी हुई है।पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुड़ गई है।पुलिस के जांच रिपोर्ट में ही वास्तविकता सामने आएगी।मोहल्ले के निवासियों ने संवाददाता को इस घटना के बारे में जितनी मुंह उतनी बात सामनेआ रही है,विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि ठीकेदारी के मामला को लेकर लेनदेन के मामले में शायद ही ऐसी संभावना व्यक्त किया गया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.