Tranding

परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राशन कार्ड धारकों की लगी लंबी लाइन...

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इस समय राशन कार्ड धारकों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है।

जैसा की नगरपंचायत परतावल बभनौली के कोटेदार अयोध्या कुमार जायसवाल से पूछने पर उन्होंने बताया कि सभी राशन कार्ड धारकों को राशन तभी वितरित किया जाएगा जब वह अपने राशन कार्ड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में जाकर आयुष्मान कार्ड वेरीफाई कराकर अपने राशन कार्ड पर सिग्नेचर करा लेंगे कि उनका आयुष्मान कार्ड बना है कि नहीं बना है बेरिफाई कराने के बाद उन्हें राशन दिया जाएगा अन्यथा उन्हें राशन नहीं दिया जाएगा।

बभनौली के कोटेदार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात आयुष्मान मित्र प्रदीप कुमार ने हम लोगों को हिदायत दिया है कि बिना राशन कार्ड पर सिग्नेचर देखें हम किसी का भी फिंगर नहीं लगायेंगे ना ही राशन देंगे उन्होंने यह बताया कि यह आदेश डीएम का है। इसका कड़ाई से पालन करना है। 

उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए आ रहे मरीजो को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

Karunakar Ram Tripathi
139

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.