Tranding

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का हुआ भव्य स्वागत..

रिपोर्ट- करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का स्वागत, बहुत ही ऐतिहासिक एवं भव्य तरीके से पनियरा विधानसभा क्षेत्र के सीमा कतरारी चौराहे पर, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के अगुआई में हुआ। जिसमे जिला अध्यक्ष संजय पांडेय सहित जिले के भाजपा पदाधिकारी गण, विधायक गण, कार्यकता व सैंकड़ों की संख्या में जनता उपस्थित रहीं।

वहीं नगर पंचायत परतावल चौक पर चैयरमैन प्रियंका गुप्ता एवं चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्देशिया ने स्वागत किया। जिसमे युवा नेता निर्भय सिंह के साथ पार्टी के पदाधिकारी गण, समर्थक, नगर पंचायत के सभासद गण, कर्मचारी गण रहे।

कतरारी चौराहे पर पूरे विधि विधान से वित्त मंत्री का स्वागत हुआ,कोल्ड फायर हुआ, पुष्प वर्षा करने वाली मशीन से फूल उड़ाए गए, स्वागत संगीत, सहनाई बजाई गई, शंख नाद हुआ। बहुत ही सुन्दर दृश्य रहा।

इस दौरान वहां भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडेय, बबलू यादव, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, वेद प्रकाश शुक्ला,पूर्व विधायक फरेंदा, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, बजरंग बहादुर सिंह, अंगद गुप्ता सहित तमाम जन रहें।

Karunakar Ram Tripathi
143

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.