हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान मे पंजाब के किसानो द्वारा एम एस पी पर कानूनी गारंटी देने या एम एस पी पर कानून बनाने की मांग मे कृषि उत्पाद के व्यापारियों व उद्यमियों पर कानूनी कार्यवाही, मुकदमा व सज़ा के प्रावधान के विरोध मे 22 फरवरी को दोपहर नौबस्ता ग़ल्ला मंडी के निकासी गेट पर " विशाल पंचायत व प्रदर्शन का आयोजन किया गया है |यहाँ पर पी एम को सम्बोधित ज्ञापन राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उप्र के संभागीय उप निदेशक प्रशासन* के माध्यम से दिया जायेगा |इस आयोजन मे नौबस्ता ग़ल्ला मंडी व चकरपुर मंडी के कृषि उत्पाद से जुड़े व्यापारी व उद्यमी और अन्य व्यापारी भी भारी संख्या मे शामिल होंगे |
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.