हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
राष्ट्रीय कार्यकारणी समाजवादी छात्रसभा प्रदेश के प्रत्येक जिले में विगत दिनों पेपर लीक व बेरोजगारी के सम्बंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इमरान के आदेश पर महामहिम राष्ट्रपति को डीएम के माध्यम से ज्ञापन दिया गया है जिसमें युवाओं,छात्रों के साथ हो रहे लगातार अत्याचार व बोरोजगरी के मुद्दे पर संबोधित करते हुए समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट सुधांशु मिश्रा ने कहा कि आज बीजेपी सरकार के छात्रों का भविष्य असुरक्षित हो गया है कही कोई नौकरी नही है,पेपर के नाम पर हमेशा पर्चा लीक होता है छात्रों का कहना है कि बेरोजगारी की वजह से वो अब न वो अपने सपनो को साकार कर पा रहे है और न ही परिवारीजनों के लिए कुछ कर सकते है इस सरकार ने सिर्फ युवाओं छात्रों को निराश किया है सरकार भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है ,छात्र युवा आज बेरोजगारी से आत्महत्या के लिये मजबूर हो गया है!राष्ट्रीय कार्यकारणी के साथी बृजेश विश्वकर्मा, अंकुश यादव, उदय द्विवेदी,अंकित झा, बउआ यादव, शुभम यादव, चेतन यादव, लोकेश अवस्थी,अर्सलान,अंकित यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नव मनोनीत जिलाअध्यक्ष सौरभ सिंह,पंकज राणा , सतीश यादव बिठूर,सुनील यादव, विवेक ,प्रतीक शर्मा,आदि लोग रहे!
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.