गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
शिया जामा मस्जिद गीताप्रेस में नि:शुल्क आई कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप में लगभग 130 मरीजों की जांच की गई।
इमाम हुसैन के जन्मदिन वाले माह में आयोजित इस आई कैंप में हर वर्ग के लोगों ने अपनी आँखों की जांच कराई और नि:शुल्क दवा दिया गया।
इसके अलावा आई कैंप में डॉ अतीक अहमद और डॉ सुमन ने लोगों को आंख से जुड़े रोगों के बारे में जानकारी एवं परामर्श दी।
इस मौके पर एजाज़ रिज़वी, मीसम रिजवी, आलमदार , अहमर रिज़वी एडवोकेट के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.