रिपोर्ट :विनोद विरोधी
गया, बिहार।
मगध प्रमंडल के अरवल जिले के करपी स्थित सहदेव प्रसाद यादव महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के दिवंगत पिता व पूर्व मुखिया रहे रामचरित्र यादव की नौवीं पुण्यतिथि कॉलेज परिसर में मनाया गया। प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दिवंगत रामचरित्र यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा करते हुए कहा कि वे वर्ष 1957 से 1980 तक लगातार निर्विरोध मुखिया पद पर काबिज रहे। वे क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सिंचाई पर विशेष ध्यान दिए जिसका परिणाम है कि वे लगातार इस पद पर काबिज रहे।इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में शोषित नेता व पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह यादव ,मिथिलेश शर्मा, व्याख्याता चंद्रभूषण सिंह, पवन कुमार, गंगा दयाल यादव ,मनोज कुमार आदि शामिल रहे।विदित हो कि इनका पैतृक गांव गया जिले के कोंच थाना अंतर्गत श्रीगांव पंचायत के मनियार बीघा रहा है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.