शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
आज के इस डिजिटल इंडिया के युग में भीअंधविश्वास की कमी नहीं है,ग्रामीण क्षेत्रों में डायन,भूत प्रेत,चुड़ैल,शैतान इत्यादि का भ्रम,विश्वास, भरोसा करना आम बात हो गई है,लोगअंधभक्ति,अंधविश्वास में बहुत बड़ी गलती कर जाते हैं,जिससे समाज और परिवार में कटुता भर जाती है,लोग एक दूसरे के जानी दुश्मन हो जाते हैं,यही झगड़ा विवाद का घर बन जाता है।इसी अंधविश्वास के कड़ी में, संवाददाता को एक घटना के बारे में जानकारी हुई है,जिसमें
शेख मझरिया गांव में35 वर्षीय महिला को डायन बताकर उसको,उसके परिवारजनों को दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।मामले में पीड़ित महिला ने पुलिस कोआवेदन देखकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस पीड़ित महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुड़ गई है।थानाअध्यक्ष,अखिलेश कुमार मिश्रा ने संवाददाता को बताया कि थाना क्षेत्र के शेख मंझरिया पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी प्रमोद साहनी की 35 वर्षीय पत्नी,उषा देवी ने आवेदन दिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है,उन्होंने आगे बताया कि महिला ने गांव के ही राजा राम सहनी,रामधनी सहनी, राजकुमार सहनी,लालमोहन सहनी को आरोपित किया है,
उसने बताया है कि सभी एक राय होकर उसके दरवाजे पर पहुंचे,डायन कहकर गाली-गलत करते हुए मारपीट करने लगे,जिसमें महिला संग उसकेआधा दर्जन से ज्यादा परिजनों को गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।थानाअध्यक्ष ने बताया के घायलों में उषा देवी 35 वर्ष,प्रमोद साहनी 40 वर्ष,मुसमात बगड़ी 60 वर्ष, संजीव साहनी 32 वर्ष,रीना देवी 28 वर्ष,लाल साहनी 36 वर्ष के शामिल है,सभी का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल में चल रहा है।थानाअध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि पूरे मामले के जांच पड़ताल किया जा रहा है, जो भी दोषी होंगे,उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.