Tranding

अपहृत लड़की को ढूंढ कर निकालने वाले को 50 हजार का इनाम घोषित।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र से 8 वर्ष पूर्व एक नाबालिक बच्ची, पल्लवी कुमारी को ढूंढने को लेकर पुलिस की पहलाअब भी जारी है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने अपहृत पल्लवी कुमारी के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति को ₹50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।इसके साथ ही पुलिस ने मुफस्सिल थाना में एक पोस्टर लगाकर लोगों से मदद करने की अपील की है। पुलिस ने संवाददाता को बताया कि केसरिया के नया गांव निवासी,पल्लवी कुमारी काअपहरण,मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र से 12 जून 2016 में कर लिया गया था,मगर अभी तक उसका कोई अता पता नहीं चल सका है।पल्लवी कुमारी को ढूंढकर निकालने वाले को ₹50 हजार का इनाम मिलेगा। संवाददाता को जानकारी मिली है कि मोतिहारी के धर्म समाज चौक से मीना बाजार में घरेलू सामान खरीदने के लिए10वीं वर्ष की छात्रा पल्लवी कुमारी का अपहरण कर लिया गया था।12 जून 2016 को घटी इस घटना में इस लड़की की मां संगीता सिंह ने 13 जून को प्राथमिकी दर्ज कराई थी,जो अब तक लापता बताई गई है,ढूंढ कर निकलने वाले को ₹50 हजार से पुरस्कृत किया जाएगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
144

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.