Tranding

जनपद न्यायाधीश द्वारा किया गया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह(किशोर), गोरखपुर का निरीक्षण।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह(किशोर), गोरखपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के साथ ही साथ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक (नगर) उपस्थित रहे। सम्पे्रक्षण गृह में गोरखपुर जनपद के अतिरिक्त अन्य जनपद के बाल औपचारी निरूद्ध है। निरीक्षण दौरान बाल औपचारियों से उनके स्वास्थ्य आदि के बार में पूछा गया किसी के द्वारा किसी भी प्रकार की समस्या से अवगत नही कराया गया। प्रभारी को निर्देशित किया गया कि वह सम्प्रेक्षण गृह की नियमित रूप से साफ-सफाई करवाते रहे एवं यदि किसी बाल औपचारी को किसी भी प्रकार की विधिक सहायता या निःशुक्ल पैरवी हेतु अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो उनकी प्रार्थना पत्र तैयार कराकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में उपलब्ध करावे।


Jr. Seraj Ahmad Quraishi
131

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.